फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fog slows down the pace of life, the effect of cold also increased

कोहरे ने धीमी की जीवन की रफ्तार, ठंड का भी बढ़ा असर

Sun, 05 Dec 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down the pace of life, the effect of cold also increased
पीडीडीयू नगर/चंदौली। ठंड बढ़ने के साथ कोहरे ने भी पांव पसारना आरंभ कर दिया है। कोहरे के कारण जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है वहीं वाहनों के पहिए भी थम जा रहे हैं। शनिवार की सुबह पूरा जिला घने कोहरे की चादर में ढंका रहा। कोहरा इतना घना था कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था। हालांकि सुबह के नौ बजे के बाद कोहरा छंटना आरंभ हुआ और वातावरण कुछ साफ हुआ। इसके बाद धूप भी निकली जो बेदम रही। कोहरा छंटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार ठहर सी गई। वहनों के चालक सुबह के समय भी हेडलाइट जलाकर चलते देखे गए। कोहरे व ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहने को विवश रहे। कोहरे का कहर कुछ इस तरह रहा कि पास की भी कोई चीज दिखाई नही पड़ रही थी। इसके अलावा हवा के झोंको के कारण ठंड से भी लोग परेशान रहे। सुबह बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड से बचते हुए बच्चे स्कूल गए। सुबह नौ बजे बाद मौसम साफ हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी कोहरे का असर दिखा। आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले भी घरों में ही दुबके रहे। धान की कटाई करने वाले किसान भी खेतों तक नहीं पहुंच पाए। मौसम में परिवर्तन के कारण बिना कटाई के खेतो में जहां धान की फसल खड़ी है, वहीं गेहूं की बोआई भी नहीं हो पा रही है। किसानों की माने तो कोहरे व बढ़ी ठंड से आलू आदि के फसलों पर भी खतरा मंडराने लगा है।ह्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed