फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five trains will stop at Maihar station during Chaitra Navratri.

Chandauli News: चैत्र नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर रुकेगी पांच ट्रेनें

Thu, 04 Apr 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Five trains will stop at Maihar station during Chaitra Navratri.
पीडीडीयू नगर। शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्र की शुरूआत नौ अप्रैल से होगी। नवरात्र में मां शारदा मंदिर मैहर धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली अप और डाउन की पांच ट्रेनें मैहर स्टेशन पर रुकेगी। नौ से 23 अप्रैल तक पांच ट्रेनें पांच मिनट के लिए अस्थायी रूप से रुकेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि डाउन की ओर जाने वाली बलसाड़ मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.25 बजे पहुंचेगी और 15.30 बजे आगे के लिए रवाना हाेगी। इसी तरह कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.30 बजे पहुंच कर 17.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.50 बजे पहुंच कर 10.55 बजे आगे के लिए खुलेगी, जबकि पूर्णा पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.50 बजे पहुंच कर 10.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.25 बजे पहुंच कर 15.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं अप की दिशा में मुजफ्फरपुर-बलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 12.00 बजे पहुंचेगी और 12.05 बजे आगे के लिए चलेगी।
विज्ञापन

कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.35 बजे पहुंच कर 22.40 बजे आगे के लिए खुलेगी। वहीं रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.40 बजे पहुंच कर 11.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी जबकि पटना-पूर्णा जंक्शन एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.25 बजे पहुंचेगी और 17.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 08.25 बजे पहुंच कर 08.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed