फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five thousand houses dilapidated, life of twenty thousand people in danger

Chandauli News: पांच हजार आवास जर्जर, बीस हजार लोगों की जान काे खतरा

Mon, 06 May 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Five thousand houses dilapidated, life of twenty thousand people in danger
पीडीडीयू नगर। रेलवे के संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाले रेलकर्मियों के आवास खस्ताहाल हैं। पीडीडीयू नगर स्थित 16 रेलवे कॉलोनियों में लगभग पांच हजार आवास पूरी तरह जर्जर हो गए हैं। मरम्मत नहीं होने से रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीस हजार लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में पीडीडीयू नगर, चंदौली, सैयदराजा, भभुआ, सासाराम, डेहरी आनसोन, रफीगंज, गया और मानपुर रेलवे स्टेशन तक का इलाका आता है। वहीं, आरा-सासाराम रूट पर विक्रमगंज और डेहरी ऑन सोन-रांची रूट पर जपला तक का इलाका पीडीडीयू मंडल में आता है। मंडल में लगभग 12 हजार रेलकर्मी कार्यरत हैं। इसके अलावा पीडीडीयू नगर में प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना में एक हजार रेलकर्मी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों के लिए रेलवे कॉलोनियों में करीब दस हजार आवास बनाए गए हैं। पीडीडीयू नगर में आरपीएफ कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, गया कॉलोनी, मानसनगर, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी, डीजल कॉलोनी, यूरोपियन कॉलोनी, स्टेशन कॉलोनी, रोजा कॉलोनी, प्लांट डिपो समेत 16 रेलवे कॉलोनियों में 4350 आवास बने हैं। इन आवासों में करीब बीस हजार लोग रहते हैं। अंग्रेजी शासन में बने आवास जर्जर हो गए हैं। किसी की छत के चप्पर टूट कर गिर रहे हैं तो किसी की दीवार दरक गई है। ऐसे में खस्ताहाल आवासों में रेलकर्मी भय के बीच रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed