फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five people are dying every month due to snakebite, yet people depend on exorcism

Chandauli News: सर्पदंश से हर माह जा रही पांच लोगों की जान, फिर भी लोग झाड़-फूंक पर निर्भर

Sat, 07 Oct 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five people are dying every month due to snakebite, yet people depend on exorcism
चंदौली में हर महीने सर्पदंश से औसतन पांच लोगों की जान चली जा रही है। इसके बाद भी लोग झाड़फूंक से नहीं मान रहे हैं। बरहनी पीएचसी प्रभारी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सांप डंसने पर एंटी स्नैक वेनम ही एकमात्र इलाज है जो आपकी जान बचा सकती है। बाकि किसी के चक्कर में न पड़ें। कहा कि सांप डंसने के तुरंत बाद अस्पताल पहुंचकर एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगवाना चाहिए। मरीजों को छह घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाता है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में बिलों में पानी भर जाने से सांप सूखे स्थान की तलाश में निकल जाते हैं। वहीं चूहों को शिकार बनाने के लिए घर में रखे उपलों के ढेर या मिट्टी के घरों के खपरैलों में छिपे रहते हैं। जरा सी भी हलचल होने पर डस लेते हैं। बरसात के मौसम में जिले में सांप डंसने के कई केस अस्पतालों में आते हैं। अगर जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करें तो हर माह चार से पांच लोगों की जान सर्पदंश के कारण हो रही है। डॉ. शैलेंद्र ने बताया कि जहरीले सांप के डसने से शरीर में कई तरह के लक्षण पैदा हो सकते हैं। डसने वाली जगह पर दर्द और सूजन, ऐंठन, उल्टी, अकड़न या कंपकंपी, एलर्जी, पलकों का बंद होना और नींद आना, घाव के चारो ओर सूजन, जलन, लाल होना, त्वचा के रंग में बदलाव, दस्त, बुखार, सिरदर्द, बहुत पसीना आना और अंगों के आसपास के हिस्से का सुन्न पड़ जाना शामिल है। सांप के डसने पर तुरंत इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए मरीज को अस्पताल ले जाएं। जिस जगह पर सांप ने डसा है उस स्थान को बिल्कुल न हिलाएं। ब्लीडिंग होने पर खून को बहने दें। बीटाडीन दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीड़ित व्यक्ति को शांत और जितना संभव हो सके स्थिर रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed