फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five members of interstate bike thief gang arrested

Chandauli News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five members of interstate bike thief gang arrested
चकरघट्टा पुलिस ने मंगलवार की रात अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से चार बाइक बरामद हुई हैं। मामले का खुलासा एएसपी आपरेशन दिगंबर कुशवाहा ने बुधवार को किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभिन्न इलाकों से बाइक चुराकर बदमाश बिहार में ले जाकर बेचते थे। बाइक चोरों का चालान किया गया है। दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि एसआई वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी। टीम बरहवा पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान 5 युवक संदिग्ध हाल में दिखे।
विज्ञापन

इनके पास से चोरी के चार बाइक बरामद हुए। अजय मौर्या निवासी ग्राम मझगांवा थाना चकरघट्टा, दिलीप मौर्या निवासी ग्राम जयमोहनी थाना चकरघट्टा, अफरोज अंसारी निवासी ग्राम सोनवार थाना चकरघट्टा, जितेंद्र यादव निवासी जयमोहनी थाना चकरघट्टा और अखिलेश सिंह निवासी ग्राम मझगांवा थाना चकरघट्टा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि एक बाइक बिजौरी पन्नूगंज सोनभद्र, एक राममंदिर कटनी मध्य प्रदेश, एक छिवकी रेलवे स्टेशन प्रयागराज और एक बाइक को मझगांवा चकरघट्टा से चुराई गई है। सभी बाइक को बिहार में बेचने के लिए जा रहे थे। कहा कि पांचों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed