{"_id":"60a4bb9a8ebc3e43ab08bea5","slug":"five-kg-hemp-recovered-from-farakka-express-at-pddu-junstion-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आरपीएफ-जीआरपी ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद किया पांच किलो गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आरपीएफ-जीआरपी ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद किया पांच किलो गांजा
Wed, 19 May 2021 12:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 19 May 2021 12:47 PM IST
सार
रेलवे स्टेशन पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार ट्रेनों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान ट्रेन की सीट के नीचे गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
ट्रेन से बरामद गांजा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर मालदा डाउन से दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस में तस्करी कर ले जाया जा रहा पांच किलो गांजा पर बरामद हुआ है। बुधवार की सुबह रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त जांच में गांजा बरामद हुआ। हालांकि तस्कर का पता नहीं चला। ऐसे में गांजा कहां से कहां ले जाया जा रहा था। इसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए लगातार ट्रेनों की जांच की जा रही है। बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे अप फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-6 पर पहुंची।
विज्ञापन
आरपीएफ एसआई बाल गंगाधर, एसआई अमरजीत दास, जीआरपी के एसएसआई डीपी यादव, आरक्षी दलबीर कुमार, सुमित सिंह आदि ने ट्रेन की जांच पड़ताल शुरू की। इसी बीच एसी कोच कोच संख्या बी-2 के सीट संख्या-19 के नीचे एक पिट्ठू बैग मिला। बैग खोलकर देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos
अगल-बगल के यात्रियों से पूछने पर किसी ने उसे अपना नहीं बताया। इसके बाद बैग को बरामद कर जीआरपी थाने लाया गया। गांजे का तौल किया गया तो बरामद गांजा 5.3 किलो मिला। गांजा जब्त कर जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है।