फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five inter-country cattle smugglers arrested, four cops

पांच अंतरप्रांतीय पशु तस्कर गिरफ्तार, चार तमंचा बरामद

Sun, 14 Jun 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five inter-country cattle smugglers arrested, four cops
पुलिस की गिरफ्त में अंतरप्रांतीय पशु तस्कर - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने रविवार की भोर में मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के समीप एनएच पर पांच अंतरप्रांतीय पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार तमंचा, कारतूस व पांच वाहन बरामद किए गए। तस्करों की निशानदेही पर नवही पुलिया के समीप से पुलिस ने बध के लिए पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे 18 गोवंश को मुक्त कराया। मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद ने सोमवार को पुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि सदर कोतवाल गोपाल जी गुप्ता और क्राइम ब्रांच प्रभारी अभय सिंह पुलिस कर्मियों के साथ जिला अस्पताल के पास नाकेबंदी करके वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दो चार पहिया वाहनों को रुकने के लिए पुलिस कर्मियों ने इशारा किया, परन्तु पुलिस को देख चालक वाहन की गति तेज करके भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने बिहार प्रांत के चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी फैसल व असद, अलीनगर थाना क्षेत्र के हुड़हरा(जलालपुुुर) गांव निवासी अनिल यादव, जौनपुर जिले के जलालपुर थाना के महिमापुर गांव निवासी विकास गुप्ता और जौनपुर सदर कोतवाली के मछरेठा गांव के गौरव मिश्रा को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि नवहीं पुलिया के समीप तीन पिकअप वाहन में 18 मवेशी मौजूद हैं। मवेशियों को बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने की फिराक में थे। इसलिए रेकी करने के लिए हाईवे की तरफ आए थे। एएसपी ने बताया कि पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए टीमें गठित कर चेकिंग कराई जा रही है। खासतौर से यूपी-बिहार सीमा पर विशेष नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed