फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five hundred crore electricity bill outstanding, connection will be cut

पांच सौ करोड़ बिजली बिल बकाया, कटेंगे कनेक्शन

Tue, 09 Feb 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Five hundred crore electricity bill outstanding, connection will be cut
पीडीडीयू नगर। वित्तीय वर्ष मार्च में खत्म हो रहा है। ऐसे में बिजली विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। जिले में विभाग का सरकारी और निजी उपभोक्ताओं पर 500 करोड़ से अधिक का बकाया हैं। इसे वसूल पाना विभाग के लिए चुनौती हैै। इसमें सरकारी विभागों पर ही करोड़ों रुपये बाकी है। अकेले सिर्फ जल निगम पर ही 1.80 करोड़ रुपये का बिजली बिल बाकी है। इसी तरह शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा और पुलिस विभाग पर भी लाखों में बकाया है। ऐसे विभागों से वसूली करना बिजली विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं है लेकिन विभाग अब सख्ती की तैयारी में है और कनेक्शन काटने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जिले में पीडीडीयू नगर, सकलडीहा और चंदौली तीन डिवीजन हैं। सरकारी और निजी 2.27 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। पीडीडीयू नगर में 61 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। इस डिवीजन में 10 हजार से ऊपर के करीब 11 हजार बकाएदार हैं। इसमें जल निगम पर सबसे अधिक 1.80 करोड़ का बकाया है। इस डिवीजन में 97 करोड़ का बिल बकाया है। इसी तरह सकलडीहा डिवीजन में 68 हजार के करीब उपभोक्ता हैं। यहां लगभग 225 करोड़ की वसूली होनी बाकी है। इसमें सबसे अधिक बकाया शिक्षा विभाग पर 3.13 लाख, स्वास्थ्य विभाग पर 94 लाख, पुलिस विभाग के थानों पर 27 लाख और ब्लाकों का 57 लाख से अधिक का है। वहीं चंदौली डिवीजन में भी करीब 98 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं और यहां भी करीब 185 करोड़ का बकाया है। इस डिवीजन में भी निजी उपभोक्ताओं के अलावा सरकारी विभागों पर लाखों रुपये का बकाया है। इसमें कई पंप कैनाल हैं जिनपर लगभग 150 करोड़ भुगतान शासन स्तर से होता है। वहीं बाकी सरकारी और बिजली विभाग ने सभी भुगतान के लिए कई बार वार्ता भी की है मगर अब तक भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। बिजली विभाग कैंप लगाकर बिल वसूली कर रहा है। इसके बाद भी लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं हो पा रही है। अब विभाग 10 हजार से अधिक बिल के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चला रहा है और उनके कनेक्शन काटेगा। निजी उपभोक्ताओं से वसूली तो रही है इसमें भी कई बड़े बकायेदार हैं जिनके यहां लंबा बिल है। वहीं सरकारी विभागों से विभाग बकाया नहीं वसूल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप लगाकर बकाए बिजली बिल की वसूली की जा रही है। इसके अलावा टीम लगाकर क्षेत्र में वसूली और बड़े बकाएदारों के भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैँ। वहीं सरकारी विभागों को भी पत्र भेजकर भुगतान के लिए कहा गया है। मनोज, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed