{"_id":"680161b33b31c3ddd60032ce","slug":"five-acres-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-due-to-fire-chandauli-news-c-189-1-svns1011-129915-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आग से पांच एकड़ गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आग से पांच एकड़ गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
कंदवा। चारी गांव के सिवान में बृहस्पतिवार की दोपहर लगी आग से करीब पांच एकड़ गेहूं की खड़ी फसल और 28 एकड़ ठूंठ जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई। इससे आसपास के खेतों की फसल जलने से बच गई। आग बुझने के बाद पहुंची फायरब्रिगेड कोरम पूर्ति कर लौट गई।
गांव के पश्चिम तरफ परेवा और चारी गांव के किसानों की खेत है। कुछ किसानों की फसल कट गई है और कुछ की कट रही है। बताया जाता है कि सिवान में भैंस चरा रहे कुछ लोग गांजा पी रहे थे। उसी दौरान चिलम से निकली चिंगारी से परेवा गांव के सुरेंद्र सिंह व कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह के खेत में आग लग गई। इससे गेहूं का ठूंठ धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीण जब तक वहां पहुंचते तब तक तेज हवा के कारण आग विकराल हो गई। आग की जद में आने से परेवा गांव के ही सगे भाइयों राजेंद्र यादव और योगेंद्र यादव की चार एकड़ और चारी गांव के सोनू सिंह की करीब एक एकड़ गेहूं की खड़ी फसल और करीब 20 एकड़ गेहूं की ठूंठ जलकर राख हो गई। सूचना के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और कोरम पूर्ति कर लौट गई। उधर, क्षेत्र के चिरईगांव व दैथा के सिवान में बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे गेहूं की ठूंठ में आग लग गई। इससे करीब आठ एकड़ गेहूं की ठूंठ जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों के समक्ष खाद्यान्न और पशुओं के चारे की समस्या हो गई है। समाजसेवी श्रीकृष्ण चौबे और बिट्टू सिंह ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को सहायता दिलाने की मांग की।