फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Illegal call center raided in chandauli suspected of defrauding people via calls abroad

चंदौली में फर्जी कॉल सेंटर का बड़ा खेल: विदेशों में फोन कर ठगी का शक, चीन से दिल्ली तक जुड़ा नेटवर्क

Wed, 30 Sep 2026 10:53 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 30 Sep 2026 10:53 AM IST
सार

चंदौली जिले में अवैध कॉल सेंटर पर छापा मारकर पांच घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान जांच टीम को विदेशों में फोन कर ठगी का शक हुआ। मामले में छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
Illegal call center raided in chandauli suspected of defrauding people via calls abroad
चंदौली में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली नगर के कैलाशपुरी मोड़ पर अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर पर मंगलवार को सीओ के नेतृत्व में साइबर सेल, क्राइम ब्रांच और मुगलसराय कोतवाली की टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से कम्प्यूटर, लैपटॉप जब्त किया। इस दौरान पांच युवक कॉल सेंटर में काम करते मिले। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कॉल सेंटर से विदेशों में साइबर के ठगी का खेल चल रहा था। साइबर ठगी के बाद डॉलर को भारतीय करेंसी में कन्वर्ट कर देश के विभिन्न राज्यों में मंगाते थे। इसके बाद हवाला के जरिये धन यहां पहुंचता था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

किराये पर चल रहा था कॉल सेंटर

पुलिस के अनुसार पिछले छह महीने से कैलाशपुरी मोड़ के पास एक बिल्डिंग में तीसरे तल पर किराये पर कॉल सेंटर चल रहा था। साइबर ठगी के शक में सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, मुगलसराय कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मंगलवार की दोपहर छापा मारा। पुलिस को देख मौके पर भीड़ जुट गई। टीम ने तीसरे तल पर पहुंचकर कमरे को अंदर से बंद कर दिया। पुलिस ने वहां काम कर रहे युवकों से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की।

विज्ञापन

लंदन, अमेरिका, जापान समेत अन्य देशों में कॉल कर करते थे साइबर ठगी

पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक लंदन, अमेरिका, जापान समेत अन्य देशों में कॉल कर साइबर ठगी करते थे। इसके बाद साइबर ठगी के जरिये मिली रकम को विदेश में स्थित एक एकाउंट में ट्रांसफर किया जाता था, जिसे रिसीवर कहा जाता है। इसके बाद रिसीवर के एकाउंट से धनराशि चीन से होते हुए एक बड़े नेटवर्क के जरिये दिल्ली, बंगलूरू और कोलकाता आती है। फिर वहां से हवाला के जरिये रुपये कॉल सेंटर संचालक तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इस वजह से नहीं होती थी शिकायत

सूत्र बताते हैं कि कॉल सेंटर के जरिये साइबर ठगी का खेल विदेशों में होने के कारण भारत में इसकी कोई शिकायत भी नहीं होती थी। सूत्रों के अनुसार कॉल सेंटर संचालक मौके से भाग गया। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर ने बताया कि एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed