फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fish production

Chandauli News: मंडी बनने से पहले ही मछली का उत्पादन बढ़ा

Mon, 25 Sep 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fish production
चंदौली। मछली मंडी का बाजार बनने से पहले जिले में मछली का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। जिले में 750 से अधिक लोग मछली पालन कर रहे हैं। जिले में हर साल 1302 टन मछली का उत्पादन हो रहा है। स्थानीय बाजार में रोहू, कतला, नैन, पियासी और फंगासियश जैसी मछलियों की खूब मांग है।
विज्ञापन


नवीन मंडी में मछली मंडी के शुरू होने से पहले धान के कटोरे में मछली उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। मत्स्य विभाग की 10 योजनाओं का लाभ लेकर जिले के सैकड़ों किसान मछली पालन कर अतिरिक्त आमदनी कर मालामाल हो रहे हैं।
विज्ञापन


सहायक निदेशक मत्स्य रविंद्र प्रसाद ने बताया कि कुछ वर्षों में मछली पालन के प्रति रुझान बढ़ा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री संपदा योजनाओं के तहत अब तक जिले में 750 से तालाबों का निर्माण कराया गया है, जिनमें मछली पालन किया जा रहा है। मछली पालक हर साल 1302 टन मछली उत्पादन कर रहे है। रोहू, कतला, नैन, पियासी, देशी मांगूर, फंगाशियस जैसी मछलियों का पालन किया जा रहा है। मछली पालन में बढ़ी संख्या में पढ़े-लिखे लोगों की भी दिसचस्पी बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान -
एमएससी तक पढ़ाई के बाद दो लाख की लागत से 10 साल निजी तालाब में मछली पालन की शुरुआत की थी। इस समय 20 एकड़ में मछली पालन कर रहा हूं। 400 क्विंटल रोहू, 300 क्विंटल प्यासी मछली का हर साल होता है। इससे सालाना 35 से 40 लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है। -मदनजीत सिंह, बरथरा


बीटेक करने के बाद गुजरात में नौकरी करने लगा था। बाद में घरेलू परेशानियों के चलते यहां आना पड़ा। पांच साल पहले मछली पालन शुरू किया। अब डेढ़ हेक्टेयर में मछली का पालन कर रहा हूं और सालाना पांच लाख तक आमदनी हो जाती है। मछली मंडी बनने के बाद सहूलियत होगी। - मृत्युंजय सिंह, इमिलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed