फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   First cursed, then wished for long life of brothers

Chandauli News: पहले दिया श्राप, फिर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

Sun, 03 Nov 2024 04:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
First cursed, then wished for long life of brothers
पीडीडीयू नगर। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक भइया दूज का पर्व शनिवार का परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने सुबह भाइयों को श्राप दिया। फिर गोवर्धन की पूजा की और जीभ में कांटे चुभाकर भाइयों के दीर्घायु की कामना की। तिथियों के हेरफेर की वजह से कुछ जगहों पर रविवार को भी गोधन पूजा की जाएगी।
विज्ञापन


दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और उसके एक दिन बाद भइया दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष अमावस्या दो दिन रही। उदया तिथि से शनिवार को प्रतिपदा तिथि थी लेकिन दोपहर में दूज मिलने की वजह से विभिन्न स्थानों पर लोगों ने भइया दूज का त्योहार मनाया गया। सुबह जगह-जगह बहनों ने गोबर से गोधन बनाया। गोबर की चौकोर आकृति के बीच में यम, यमुना, सांप, बिच्छू आदि की आकृतियां बनाई गईं। इसके बाद निर्जला व्रत रखकर बहनों से पूजा अर्चना की और गोधन कूटा। बाद में यम और यमुना की कहानी सुनी। यहां से घर वापस पहुंच कर भाई को चना, मिठाई खिलाई और लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed