फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   First blockade, then siege of Tehsildar

Chandauli News: पहले चक्काजाम, फिर किया तहसीलदार का घेराव

Sat, 20 Jul 2024 05:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
First blockade, then siege of Tehsildar
नौगढ़। कोटे से राशन नहीं मिलने से नाराज देखवत गांव के लोगों ने शुक्रवार को सुबह नौगढ़-चकिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने उनसे अंगूठा लगवाने के बाद करीब 166 क्विंटल अनाज बाजार में बेच दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। एसडीएम ने कहा कि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नौगढ़ थाना क्षेत्र के देवखत गांव के कार्डधारकों ने कहा कि कोटे से 476 लोगों काे जुलाई का खाद्यान्न नहीं मिला। कोटेदार ने ज्यादातर लोगों से अंगूठा लगवाकर 166 क्विंटल अनाज बाजार में बेच दिया है। कहा कि इसकी शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुबह सात बजे नौगढ़ में तहसीलदार कार्यालय के पास चकिया-नौगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम आलोक कुमार और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद 11 बजे फिर से महिलाओं ने तहसीलदार का घेराव कर दिया। दाे घंटे तक ग्रामीणों ने आपूर्ति विभाग, कोटेदार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कोटेदार घर छोड़कर फरार है। जब तक राशन नहीं मिलता और कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिकारियों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन में कुंती, धनवा, मराछी, तेतरी, रामावती, रजनी चंद्रावती, फूलवासी, गंगाजली, लालता, भोले, मंगल, प्रभु, राम मूरत, जोखन, निर्मल, लालमणि, नंदलाल रावत, जयप्रकाश यादव आदि शामिल थे। एसडीएम आलोक कुमार ने कहा कि आपूर्ति निरीक्षक को देवखत गांव के कोटेदार पर लगे आरोपों की जांच करने और मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed