फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire in shop due to short circuit, goods burnt to ashes

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Thu, 17 Jun 2021 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Fire in shop due to short circuit, goods burnt to ashes
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मार्केट में बुधवार की रात शार्ट सर्किट के कारण परचून की एक दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान के सामानों के अलावा बगल के कमरे में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद शोर सुनकर पहुंचे पास पड़ोस के लोगों ने पानी डालकर किसी प्रकार आग पर काबू किया लेकिन तब तक दुकान व कमरे में रखा सारा सामान जल चुका था। कस्बा निवासी राजग उर्फ बचाऊ अपने घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। दुकान में किराना के अलावा सटे कमरे में पलंग, अलमारी, बिस्तर, खाद्य सामग्री आदि रखा हुआ था। घर के लोग रात में खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान के अलावा आग ने बगल के कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू किया। इस बीच किसी ने पुलिस को भी आग लगने की सूचना दे दी। सूचना पर मझगांवा पुलिस चौकी के इंचार्ज भैरवनाथ यादव भी पहुंच गए। भुक्तभोगी के अनुसार आग की चपेट में आने से करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। बताया कि दुकान से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी ने जिलाधिकारी से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed