{"_id":"6073f8f38ebc3ec4487aea60","slug":"fire-in-general-store-due-to-shot-circuit-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: शॉट सर्किट से जनरल स्टोर में लगी आग, आठ लाख का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: शॉट सर्किट से जनरल स्टोर में लगी आग, आठ लाख का सामान जलकर राख
Mon, 12 Apr 2021 01:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड किनारे स्थित जनरल स्टोर की दुकान में सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखा लगभग आठ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर निवासी प्रेम जायसवाल का जीटी रोड किनारे जनरल स्टोर है। सोमवार को लगभग दस बजे प्रेम अपनी दुकान पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गल्ले में रखा कैश लिया और दुकान का शटर बंद कर बैंक में रुपये जमा करने चले गए। इस बीच शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
दुकान में से काफी तेज धुंआ निकलने लगा। शटर के ऊपर से आग की लपटें बाहर आने लगी। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड के साथ दुकान स्वामी प्रेम जायसवाल को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। दुकान स्वामी प्रेम जायसवाल ने बताया कि दुकान में रखा लगभग आठ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन