{"_id":"67fd5f53e7b4187e620630ba","slug":"fire-has-broken-out-at-106-places-in-three-months-chandauli-news-c-189-1-svns1012-129775-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तीन महीने में 106 स्थानों पर लग चुकी है आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तीन महीने में 106 स्थानों पर लग चुकी है आग
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में सोमवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हुई। पीडीडीयू नगर स्थित अग्निशमन कार्यालय में आग बुझाने के दौरान शहीद हुए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कार्यालय से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान बताया गया कि वर्ष 2024 में कुल 568 जगह जिले में आग लगी। आग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं इस साल तीन महीने के अंदर अब तक 106 स्थानों पर आग लगने की घटना हो चुकी है। आग की घटनाओं में 12 पशु मर चुके हैं।
यह भी बताया गया कि मुंबई डाकयार्ड में रुई लदे जहाज में 14 अप्रैल 1944 को आग लग गई थी। आग बुझाने के दौरान अग्निशमन विभाग के 60 कर्मचारी शहीद हो गए थे। तब से अग्निशमन विभाग की ओर से 14 अप्रैल से अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। सोमवार की सुबह आठ बजे एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने शहीद की वेदी पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी के साथ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एएसपी ने कहा कि आग लोगों के जीवन का आधार है, लेकिन जरा सी लापरवाही से आग विनाशकारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल तक अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम की ओर से नगर, ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्र में आग से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि वर्ष 2024 में 568 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस साल 31 मार्च तक आग लगने की 106 घटनाएं हो चुकी हैं। आग की इन घटनाओं में 12 पशु मर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन सोमवार अग्नि संशय के प्रतिष्ठानों, कचहरी, ब्लॉक, पंचायतघर, रेलवे स्टेशन तथा बस स्टेशन पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। इसी तरह से 15 अप्रैल को जिला मुख्यालय और तहसील स्तर के स्कूल व कालेजों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके अलावा 16 अप्रैल को बहुखंडीय भवनों का निरीक्षण, अग्निशमन से संबंधित जांच और माॅक ड्रिल किया जाएगा। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन डीएम सहित अन्य अधिकारियों को स्टीकर लगाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह के बारे में बताया गया। इस मौके पर अग्निशमन द्वितीय के अधिकारी मुन्नी सिंह व अमित राय आदि मौजूद रहे।