{"_id":"626dc36fd149cfe10e57f20f16eea10a","slug":"fire-death-of-innocent-mother-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से मासूम की मौत, मां झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से मासूम की मौत, मां झुलसी
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के दिरेहूं गांव में शनिवार की भोर में तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से तरीकुन्निशा नामक महिला झुलस गई तथा आग की चपेट में आकर उसका मासूम बच्चा मोदी (02) गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
महिला के गुहार लगाने पर उसे बचाने गया पड़ोसी युवक राजू भी आंशिक रूप से झुलस गया। महिला का इलाज संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। इस अग्निकांड में गरीब तरीकुन्निशा की सारी गृहस्थी भी जलकर नष्ट हो गई।
शनिवार की भोर में तरीकुन्निशा बच्चे के साथ घर में अकेली सो रही थी।
इसी दौरान अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे तरीकुन्निशा तथा उसका पुत्र मोदी झुलस गए। आग लगने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू किया जिस पर पड़ोसी युवक राजू उसे बचाने में से झुलस गया।
विज्ञापन
पड़ोसी तरीकुन्निशा तथा बच्चे को लेकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा जहां इलाज के पूर्व ही बच्चे ने दम तोड़ दिया तथा महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। अग्निकांड के दौरान उसका पति जाहिद चेन्नई (तमिलनाडूु) में काम पर गया था। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं जिला पंचायत सदस्य डा. प्रदीप मौर्य ने परिवारवालों के साथ उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर उसे मुआवजा दिलाने की मांग की।