फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire broke out in truck due to spark of gas, causing chaos

गैस की चिंगारी से ट्रक में लगी आग, मची अफरा तफरी

Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in truck due to spark of gas, causing chaos
सैयदराजा। स्थानीय थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर तेजोपुर छौरा के समीप शनिवार की रात दस बजे गैस चूल्हे की चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। इससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लोगों के सहयोग से आग बुझाई।
विज्ञापन

बिहार के कूदरा से चावल लादकर चौदह चक्का ट्रक राबर्ट्सगंज के लिए चला था। शनिवार की रात दस बजे ट्रक तेजोपुर छौरा के पास पहुंचा था। तभी चालक नुआंव निवासी गुड्डू राम ने ट्रक किनारे खड़ा कर दिया और केबिन में खाना बनाने लगा। इसी बीच गैस चूल्हे से निकली चिंगारी से केबिन में आग लग गई। चालक और खलासी ने ट्रक से बाहर कूद कर जान बचाई। ट्रक में आग देख आस पास के लोग जुट गए और आग बुझाने लगे। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई और आग बुझाई। ट्रक पर लदा चावल सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed