फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire broke out in DRM office due to short circuit in chandauli

Chandauli News: शॉर्ट सर्किट से डीआरएम ऑफिस में लगी आग, मची अफरातफरी; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Fri, 25 Apr 2025 09:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 25 Apr 2025 09:49 AM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में शुक्रवार की सुबह डीआरएम ऑफिस में अचानक आग लगी। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।  

विज्ञापन
Fire broke out in DRM office due to short circuit in chandauli
आग पर पाया गया काबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित डीआरएम ऑफिस बिल्डिंग में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यालय में रखे फर्नीचर, महत्वपूर्ण फाइल आदि जल गए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। 

विज्ञापन


ये है मामला
पं दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के कार्यालय में लगभग 700 कर्मचारी रहते हैं। चार मंजिला भवन के बीच में खाली जगह है और यहीं पर लिफ्ट लगा है। इसके बगल में सेवानिवृत्त कर्मियों के बैठने के लिए कमरा और कार्यालय बना हुआ है। इसके ऊपर वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी का कार्यालय और एकाउंट विभाग है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं- 12वीं का परिणाम जल्द, पढ़ें- वाराणसी समेत आसपास के जिलों का अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में डीआरएम कार्यालय में विभिन्न विभागों के कंट्रोल में ही कर्मचारी रहते हैं। शुक्रवार की भोर में सेवानिवृत्त कर्मियों के कमरे में आग लग गई। जब तक लोगों को पता चलता आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय और एकाउंट कार्यालय तक पहुंच गई। 


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में 1.88 करोड़ की ठगी: 24 दिन में खगाले अकाउंट, ट्रेडिंग के बहाने महिला को लिया झांसे में; जानें मामला 

Fire broke out in DRM office due to short circuit in chandauli
डीआरएम ऑफिस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। कर्मियों ने पहले तो अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझा सके। कर्मचारियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 

आग से सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यालय के कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर, महत्वपूर्ण फाइल आदि जल गए। आग की सूचना पर डीआरएम उदय सिंह मीना, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज सहित अन्य मंडलीय अधिकारी भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed