फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   FIR registered against eight individuals including a Naib Tehsildar, Lekhpal, and Kanungo in a land fraud case.

Chandauli News: जमीन के फर्जीवाड़े में नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो समेत आठ पर प्राथमिकी

Mon, 05 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against eight individuals including a Naib Tehsildar, Lekhpal, and Kanungo in a land fraud case.
पीडीडीयू नगर। कूटरचित दस्तावेज और राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर बंजर जमीन का बैनामा कराने के आरोप में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, लेखपाल सियाराम और कानूनगो जगदंबा सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पांच-छह अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने रविवार को यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की।
विज्ञापन


मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव की बंजर जमीन से जुड़ा है। पथरा निवासी गया प्रसाद उर्फ अंगनू यादव की शिकायत पर अरविंद कुमार सिंह, उनकी पत्नी उर्मिला देवी, मीना देवी, टामाश्रय यादव, सुभाष यादव, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल सियाराम और कानूनगो जगदंबा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गया प्रसाद ने तहरीर में आरोप लगाया कि राजस्व अभिलेखों में जमीन बंजर के रूप में दर्ज थी।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में जमीन से संबंधित दस्तावेज तैयार कराए गए, जिसमें गलत तथ्यों और चौहद्दी का उल्लेख कर पहले मीना देवी के नाम और बाद में उर्मिला देवी के नाम संबंधित जमीन का बैनामा कराया गया। आरोप है कि आरोपियों ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज वास्तविक स्थिति को छिपाते हुए जमीन पर अपना दावा मजबूत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
सीमांकन के दौरान विवाद का आरोप
शिकायत के मुताबिक, 30 जून 2022 को नायब तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो समेत अन्य आरोपी विवादित जमीन की पैमाइश और सीमांकन कर रहे थे। गया प्रसाद का आरोप है कि उन्होंने आपत्ति जताते हुए अधिकारियों से कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी तो मौके पर मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। उनका कहना है कि बाद में राजस्व अभिलेखों और पुराने बैनामों का अवलोकन करने पर फर्जीवाड़े की जानकारी हुई।

-------------------
थाने जाते समय मारपीट और धमकी का आरोप
गया प्रसाद ने तहरीर में बताया कि एक जुलाई 2022 को वह जालसाजी की शिकायत करने थाने जा रहे थे। इसी दौरान अरविंद कुमार सिंह, टामाश्रय यादव, सुभाष यादव और पांच-छह अज्ञात लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उनका आरोप है कि घटना के बाद थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसपी से भी शिकायत की थी लेकिन वहां से सिर्फ आश्वासन मिला। इसके बाद गया प्रसाद ने अदालत की शरण ली।
-------------
कोट-
- जमीन के फर्जीवाड़े, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और राजस्व अभिलेखों में हेरफेर के आरोप में अदालत के आदेश पर तत्कालीन तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, लेखपाल सियाराम और कानूनगो जगदंबा सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। - अर्जुन सिंह, इंस्पेक्टर, मुगलसराय
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed