{"_id":"6a63c59131f64df1ce0c50b1","slug":"fir-against-bank-manager-field-officer-and-middlemen-in-950-lakh-fraud-case-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151930-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 9.50 लाख की ठगी में बैंक प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर व बिचौलियों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 9.50 लाख की ठगी में बैंक प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर व बिचौलियों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने पावरलूम के लिए बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन के मामले में कार्रवाई की है।
पुलिस ने तत्कालीन बैंक प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर, बिचौलिए मनोज कुमार शर्मा, सोनी ट्रेडर्स सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दुलहीपुर निवासी रुकसाना बीबी पत्नी परवेज अहमद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2013 से वह पावरलूम की पुरानी मशीन से बुनाई करती थीं।
नई मशीन खरीदने के लिए जिला उद्योग केंद्र, चंदौली के माध्यम से आवेदन किया था।
आरोप है कि बड़ौदा यूपी बैंक की दुलहीपुर शाखा में ऋण स्वीकृत करने के नाम पर बैंक अधिकारियों और बिचौलियों ने मिलकर साजिश रची। अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उनसे कई दस्तावेज पर हस्ताक्षर करा लिए गए।
विज्ञापन
वादिनी का आरोप है कि वर्ष 2022 में उनके नाम पर 9.50 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया गया, लेकिन उन्हें केवल 2.90 लाख रुपये ही दिए गए।
शेष 6.60 लाख रुपये का गबन कर लिया गया। इतना ही नहीं, नई पावरलूम मशीन भी उपलब्ध नहीं कराई गई, जबकि उनसे हर महीने 15 हजार रुपये की ऋण की किस्त वसूली जाती रही।
तहरीर के आधार पर मुगलसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी प्रकरण को लेकर चांदनी मार्केट में दोनों पक्षों के बीच विवाद और कहासुनी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के समझाने पर एक पक्ष तो शांत हो गया था, जबकि दूसरे पक्ष के मनोज कुमार शर्मा और गोविंद कुमार के उग्र व्यवहार पर दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई।