{"_id":"570c00d44f1c1bf94b4a6ad8","slug":"fifteen-hundred-left-the-madrassa-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह सौ ने छोड़ी मदरसे की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह सौ ने छोड़ी मदरसे की परीक्षा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड की परीक्षा में शामिल छात्राएं।
जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुई। परीक्षा में कुल 4398 परीक्षार्थियों में से पहले दिन कुल 2860 परीक्षा में बैठे। प्रथम पाली सुबह आठ से 11 बजे में मुंशी और मौलवी और दूसरी पाली शाम दो से पांच बजे में आमिल, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं हुईं। पहले दिन 1538 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि जनपद में कुल पांच परीक्षा केंद्र अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीदगांव, अमर शहीद बालिका इंटर कालेज शहीद गांव, गांधी स्मारक राष्ट्रीय इंटर कालेज शहाबगंज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदी नगर मुगलसराय और लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज मुगलसराय बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षाएं हुईं।
किसी भी केंद्र पर कोई भी छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए पांच केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त तीन उड़न दस्ते भ्रमण कर रहे हैं।