फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fed him cock, made him drink liquor and killed him by strangulating his mouth.

Chandauli News: मुर्गा खिलाया, दारू पिलाई और मुंह दबाकर मार डाला

Mon, 06 May 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Fed him cock, made him drink liquor and killed him by strangulating his mouth.
चकिया। शिकारगंज क्षेत्र के बलिया खुर्द गांव निवासी सूरज चौहान (21) की शनिवार की रात गमछा से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। रविवार को सुबह भोका बंधी के पास चिलहरा पहाड़ पर उसका शव पाया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बलिया खुर्द गांव निवासी विभूति चौहान के दो बेटों में बड़ा सूरज चौहान खेती और पशुपालन में पिता का हांथ बंटाता था। उसे पहलवानी का भी शौक था। शनिवार की रात गांव के कुछ युवक उसे घर से बुलाकर ले गए। आरोपियों ने उसे मुर्गा खिलाया और जमकर शराब पिलाई। इसके बाद भोका बंधी के पास चिलरहा पहाड़ पर ले गए और गमछे से मुंह दबाकर हत्या कर दी। रविवार को सुबह मजदूर तेंदूपत्ता तोड़ने पहाड़ पहुंचे तो युवक का शव देखकर सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। कुछ देर बार चौकी प्रभारी अवध बिहारी यादव के साथ ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा और ग्रामीण पहुंचे तो युवक की शिनाख्त हुई। विभूति ने कोतवाली में बेटे के हत्या की आशंका जताते हुए गांव के कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। दोपहर में पुलिस ने बलिया खुर्द गांव निवासी रामकिशुन यादव और विकास यादव को शिकारगंज स्थित काशी नरेश के पोखरे के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में सीओ आशुतोष ने बताया कि मृतक सूरज चौहान विकास की भाभी को फोन कर अश्लील बातें करता था और परेशान करता था। यही नहीं, सूरज ने रामकिशुन का जहां विवाह तय हुआ है, उस लड़की को भी फोन करता था। इसके चलते रामकिशुन और विकास ने मिलकर उसकी हत्या की है। वहीं, शाम छह बजे परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अहरौरा-चकिया मार्ग को जाम कर दिया। उनका कहना था कि सूरज की हत्या में और लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस बचा रही है। आधा घंटा बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed