फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fear of spread of diseases from garbage dump, protest

Chandauli News: कूड़े के ढेर से बीमारियां फैलने की आशंका, प्रदर्शन

Wed, 23 Jul 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fear of spread of diseases from garbage dump, protest
पड़ाव । नियामताबाद ब्लॉक के मढ़िया गांव स्थित ट्यूबवेल तक जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से एकत्र कूड़े के ढेर से परेशान ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अविलंब कूड़ा हटवाने की मांग की। उनका कहना था कि कूड़े के कारण संक्रामक बीमारियों की खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या से कई बार एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव को अवगत कराया गया। अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अविलंब कूड़ा हटाकर सफाई नहीं कराई गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। एडीओ पंचायत मनोज सिंह ने बताया कि जल्दी ही कूड़ा हटवाया जाएगा। प्रदर्शन में नरोत्तम प्रसाद, अब्दुल, दिनेश, राजन, गौरव, कुसुम, शिवानी, शिवधनी, मटरू, कमलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed