फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father-son murder case revealed, three jailed

चंदौली के चर्चित पिता-पुत्र हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी भेजे गए जेल

Sun, 28 Jun 2020 12:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Father-son murder case revealed, three jailed
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के कैमूर थाने की पुलिस ने जिले के चर्चित पिता-पुत्र हत्याकांड के तीन आरोपियों को उनके तरांव गांव स्थित घर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन

चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि अवैध संबंध के कारण कुल्हाड़ी से पिता व पुत्र की गला काटकर हत्या की गई थी। 30 मई को कैमूर जिला के बेलांव थाना क्षेत्र के तरांव गांव में फसलों की रखवाली करने के लिए खेत पर सोए पिता बंशी व पुत्र लल्लन की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन



एसपी को आरोपियों ने बताया कि उनके परिवार की महिलाओं से जबरन अवैध संबंध बनाए जाने के कारण उनमें बदला लेने की भावना जागृत हुई थी। इसको लेकर उन्होंने पिता पुत्र की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि हत्याकांड के बाद पुलिस कई बिंदुओ पर जांच में जुटी थी। इस दौरान भूमि विवाद में चल रहे एक मामले को लेकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो कई कड़ियां आपस में जुड़ती चली गईं। इसी पूछताछ में पिता-पुत्र की हत्याकांड का खुलासा भी हो गया। पुलिस ने मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने हत्या किए जाने की बात कुबूल की। बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी बेलांव थाना क्षेत्र के तरांव गांव के जितेंद्र बिंद, पिंटू बिंद और कामेश्वर बिंद हैं। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed