{"_id":"67cde76ffa549afedc007591","slug":"father-and-son-died-after-being-hit-by-a-dumper-chandauli-news-c-189-1-svns1011-128211-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बाप-बेटे की डंपर की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बाप-बेटे की डंपर की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के ककरही खुर्द में निर्माणाधीन रिंग रोड के समीप डंपर की चपेट में आने से रविवार की शाम बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बसपुरवा गांव निवासी बृजेश यादव (35) अपने पिता सुनील यादव (62) के साथ सहजौर स्थित ससुराल से बाइक से लौट रहे थे। निर्माणाधीन रिंग रोड से नीचे उतरते ही उनकी बाइक सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर रोककर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सहजौर गांव निवासी भोनू यादव की पुत्री किरन यादव की शादी आठ साल पहले बसपुरवा गांव निवासी बृजेश यादव के साथ से धूमधाम हुई थी। दोनों से सात साल की बेटी किट्टू व तीन साल का बेटा लड्डू है। पति की मृत्यु पर पत्नी किरन बिलख उठीं। गांव की महिलाओं और परिजनों ने उन्हें संभाला। पिता की माैत पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डंपर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।