फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father and son attacked over old rivalry, beaten with sticks

Chandauli News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर हमला, लाठी-डंडे से पीटा

Tue, 10 Feb 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Father and son attacked over old rivalry, beaten with sticks
-पीड़िता की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के हिन्दवारी गांव में पुरानी रंजिश में रविवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए, जिसमें पुत्र की हालत गंभीर है।
पीड़िता गीता देवी ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे उनकी बछिया गांव के संपर्क मार्ग के किनारे बंधी थी। इसी दौरान गांव का एक युवक कार से गुजर रहा था। तभी बछिया ने कार पर लात मार दी। इसी के चलते विवाद हुआ, जिसे आसपास के लोगों ने शांत करा दिया। आरोप है कि देर शाम उक्त युवक अपने साथियों के साथ गीता देवी के घर पहुंचा और पुरानी रंजिश में उनके पति सुरेश और पुत्र गोरख के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गोरख की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed