फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farms and roads in 150 villages were submerged, water entered homes.

Chandauli News: 150 गांवों के खेत-रास्ते डूबे, घरों में घुसा पानी

Sat, 05 Sep 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farms and roads in 150 villages were submerged, water entered homes.
सदर ब्लाक के चुरमुली गांव में घर में घुसा पानी। संवाद
पीडीडीयू नगर। दो दिनों से बारिश भले थम गई है लेकिन बांधों से पानी छोड़ने का सिलसिला जारी है। शुकवार को तीन बांधों से 4657 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे चंद्रप्रभा और कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांव पानी से घिर गए हैं। चंद्रप्रभा और गड़ई नदी का पानी 150 गांवों के खेतों और रास्तों में पानी भर गया है, जिससे लोगों का बाहर से संपर्क टूट गया है। चुरमुली और मवइया के घरों में पानी भरने के कारण 100 परिवारों आश्रय स्थलों ने शरण ली है।
विज्ञापन

लगातार बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर से सदर और चकिया तहसील क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सदर ब्लॉक में 30 और चकिया क्षेत्र में 50 गांवों में पानी भरा हुआ है। करीब 50 हेक्टेयर फसल जलमग्न होने के साथ 375 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी प्रशासन ने दी है। सदर ब्लॉक के नगई और चूरमूली गांव में करीब 40 घरों में पानी घुस गया था। बाढ़ को देखते हुए चंदौली ब्लाक में 25, चकिया ब्लाक में 15 और पीडीडीयू नगर में 25 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए है। इसमें सदर ब्लाक के चुरमुली और मवइया बाढ़ राहत केंद्र पर 100 परिवार का भोजन बन रहा है। तहसीलदार सदर चित्र गुप्त सागर ने बताया कि ग्रामीण दिन में राहत केंद्रों पर भोजन करते हैं और रात में अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों के यहां ठहरते हैं।
विज्ञापन

चकिया ब्लाॅक में अब तक 375 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही 50 हेक्टेयर फसल जलमग्न हुई है। तहसीलदार चकिया देवेंद्र कुमार के अनुसार मवैया, चितौड़ी, सिकटिया, पटना, ददरा, खरीद समेत करीब 20 गांवों के खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हुआ है। मुगलसराय तहसील क्षेत्र में भी प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 25 बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। एसडीएम मुगलसराय राजेश कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कुछ गांव प्रभावित हुए हैं और कुछ स्थानों पर फसलें जलमग्न हुई थीं।

सदर ब्लाक के चुरमुली गांव में घर में घुसा पानी। संवाद

सदर ब्लाक के चुरमुली गांव में घर में घुसा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed