फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farming was done on cash basis to pay off loan for daughter's marriage, crop turned to ashes due to fire

Chandauli News: बेटी की शादी का लोन चुकाने के लिए नकदी पर की खेती, आग से फसल राख

Sun, 06 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farming was done on cash basis to pay off loan for daughter's marriage, crop turned to ashes due to fire
चकिया। विकास खंड के मैनपुर और रामपुर कला गांव के सिवान में शनिवार को आग लगने से लगभग 30 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की जद में खलिहान में रखी 22 बीघा धान की पुआल भी राख हो गई। आग से रामपुर कला गांव के ही किसान वृंद सिंह की फसल भी राख हो गई। उन्होंने बेटी की शादी में लिए लिए गए लोन को चुकाने के लिए नकदी पर दूसरे का खेत लेकर खेती की थी। उधर, रामपुर कला गांव के किसान श्रीकेश सिंह ने गेहूं की फसल के भरोसे ही पिता के कैंसर के इलाज की उम्मीद लगाई थी, इस पर पानी फिर गया।
विज्ञापन




रामपुर कला गांव निवासी प्यारे सिंह, प्रेमनाथ सिंह, शीतला सिंह, तुलसी सिंह, सुभवंती, अभिषेक, जयप्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, मैनपुर निवासी उर्मिला देवी, विनोद सिंह, सुरेंद्रनाथ, वृंद सिंह, गिरधर, हसन, शिवकुमार, सरिता देवी, प्रभाकर पांडेय, दिवाकर पांडेय, रामविलास, वैजयंती की 30 बीघा की गेहूं की फसल पककर तैयार थी। किसान हार्वेस्टर से कटाई करने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच आग लगने से फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर भाजपा विधायक कैलाश आचार्य मौके पर पहुंचे और आग से नुकसान हुए फसलों का जायजा लेने के बाद पीड़ित किसानों को तहसील प्रशासन को क्षतिपूर्ति से संबंधित योजनाओं का लाभा दिलाने के लिए कहा। रामपुर कला गांव के ही किसान वृंद सिंह ने पिछले साल बेटी आकृति की शादी की थी। शादी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 90 हजार रुपये उन्होंने लोन लिया था। उसे चुकाने के लिए प्रति बीघे नकदी पर 9 बीघा दूसरे किसानों की खेत लेकर खेती की थी। फसल से पांच लाख रुपये का फायदा होने की उम्मीद थी, लेकिन 9 बीघा के साथ ही उनकी अपने खेत की 3 बीघा फसल भी जलकर राख हो गई। उनको समझ में नहीं आ रहा कि कैसे लोन चुकाएंगे और कैसे घर चलेगा। उधर, आग से रामपुर कला के किसान श्रीकेश सिंह की 5 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। उन्होंने उपज से मिलने वाले पैसे से कैंसर से पीड़ित पिता शीतल सिंह के इलाज की उम्मीद पाल रखी थी। जिस पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed