फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers will be able to plant paddy without planting in the fields

अब किसान खेतों में बिना रोपनी कर सकेंगे धान की रोपाई

Sun, 28 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to plant paddy without planting in the fields
सकलडीहा। अब किसानों को धान की फसल के लिए नर्सरी डालने व उखाड़ने के लिए रोपनी की आवश्यकता नहीं होगा। किसान स्वयं एक घंटे में एक बीघा धान की सीधी बोआई कर समय और पैसे की बचत कर सकते हैं। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित डा. रेड्डी फाउंडेशन के माध्यम से किसानों को ड्रम सीडर मशीन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस विधि से बोआई करने पर किसानों का पैदावार में काफी इजाफा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के प्रदीप सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि किसानों को धान की बोआई के लिए पहले खेतों में धान की नर्सरी के लिए रोपनी के माध्यम से बोआई कराई जाती है। इसके बाद नर्सरी तैयार होने पर उखाड़कर पुन: बोआई कराई जाती है। इस कार्य के लिए किसानों को एक एकड़ में पांच से छह हजार रुपया खर्च करना पड़ता है। विभाग द्वारा संचालित डा. रेड्डी फाउंडेशन के माध्यम से किसानों को इन समस्याओं से निजात दिलाने की पहल शुरू की गई है। कहा कि ड्रम सीडर मशीन से किसान धान की सीधी बोआई कर सकता है। इस विधि से किसानों को समय के साथ पैसे की भी भारी बचत होगी। किसानों को बोआई के लिए मुफ्त में मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed