फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers upset to sell wheat

गेहूं बेचने के लिए भटक रहे किसान, बिचौलिए काट रहे चांदी

Wed, 13 Apr 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset to sell wheat
कंदवा। क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही के चलते इस वर्ष मात्र एक क्रय केंद्र खुला है। इससे किसानों को गेहूं बेचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्रय केंद्र न खुलने से किसानों को अपने खून-पसीने की गाढ़ी कमाई बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में अब तक चिरईगांव में ही मार्केटिंग का एक मात्र क्रय केंद्र खोला गया है। वहीं बरहनी, परसिया, औरइया, भदखरी, रामपुर, लक्ष्मनपुर, मथुरापुर, महुंजी, परशुरामपुर, अमड़ा, कम्हरिया, कंदवा, कोरमी, अरंगी, अदसड़, ककरैत, करौती, ओयरचक, जलालपुर, तलासपुर, असना, कोदई, कंजेहरा, पई, कुसी आदि गांवों के किसानों की उपज क्रय करने के लिए किसी क्रय केंद्र का निर्धारण नहीं किया गया है। जिससे परेशानी हो रही है। किसान रमेश राय, रविंद्र त्रिपाठी, नीरज सिंह, प्रवीन सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह, वेद प्रकाश राय, मुग्गन सिंह आदि का कहना है कि अगर क्षेत्र में पिछले वर्ष की तरह क्रय केंद्र खुले होते और खरीद होती तो किसानों को 2015 रुपये प्रति कुंतल का दाम मिलता लेकिन क्रय केंद्र न खुलने के चलते अधिकांश किसान मात्र 18 सौ रुपये कुंतल गेहूं बिचौलियों को बेचने पर विवश हैं। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में क्रय केंद्र को खोलेने के लिए कई बार गुहार लगाई गई लेकिन आज तक क्रय केंद्र नहीं खुला है। उन्होंने क्षेत्र में अधिक संख्या में क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed