फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers put jam on the highway

किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 30 Jan 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 30 Jan 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers put jam on the highway
यूरिया नहीं मिलने से नाराज किसानों ने गुरुवार की दोपहर मुख्यालय स्थित
विज्ञापन
इफ्को किसान सेवा केंद्र के समक्ष नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।

इस दौरान किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके किसानों को सड़क से हटाया। इस दौरान आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।


गौरतलब है कि यूरिया के लिए जिला मुख्यालय स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर बीते दो दिनों से किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को भी किसान उर्वरक लेने के लिए इफ्को केंद्र पर पहुंचे, लेकिन यहां कुछ किसानों को खाद देने के बाद उर्वरक वितरण बंद कर दिया गया।

इससे किसान भड़क उठे और वे हंगामा करते हुए दोपहर लगभग एक बजे नेशनल हाइवे पर जमा हो गए। किसानों ने हाइवे को जाम करके नारेबाजी शुरू कर दी। यह देख केंद्र के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना कोतवाली को दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस वहां पहुंची।

 पुलिस ने बल प्रयोग करके किसानों को हाइवे से हटाया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ और परिचालन सुचारु रूप से बहाल हो सका। पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने से किसानों में काफी नाराजगी रही।

किसानों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन उनको पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने में असफल साबित हो रहा है। केंद्र प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि 360 बोरी यूरिया किसानों में बांटी गई है। जल्द ही यूरिया आने की          संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed