फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers protested for water

सूख रही धान की फसल, किसानों ने सिंचाई कॉलोनी में किया प्रदर्शन

Sat, 15 Oct 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested for water
चकिया। चंद्रप्रभा बांध से जुड़े किसानों ने शुक्रवार को पानी की कमी से सूख रही धान की फसल से नाराज होकर सिंचाई कॉलोनी पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां अधिकारियों के न मिलने पर नारेबाजी करते हुए कार्यालय में स्थित बाबू को पत्रक सौंपा और पानी खोलने की मांग की।
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने कहा कि धान की फसल रेड़ा पर है। फसल को सिंचाई की सख्त आवश्यकता है, लेकिन सिंचाई विभाग किसानों की मांग को अनसुना कर रहा है। चंद्रप्रभा बांध में सिंचाई के लिए 15 दिन का पानी है। बावजूद इसके बांध से पानी छोड़ने के साथ ही चितौड़ी रेगुलेटर को नहीं खोला जा रहा है। इससे गोरखी, डवक, बबुरी, बसंतपुर, धनेजा, हटिया, भगवतपुरा, नवाबपुर गांव के सिवान में धान की फसल सूख रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि दो दिन के भीतर चित्तौड़ी रेगुलेटर को नहीं खोला गया तो किसान सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अरविंद कुमार, शुभम विश्वकर्मा, राकेश तिवारी, शिवतपस्या सिंह, राम दुलारे मौर्य, विनय प्रताप, उदय नारायण रहे।
विज्ञापन

चकिया। चंद्रप्रभा सिस्टम पर नकोइया नहर,गुलगुलिया माइनर संचालित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल सिंचाई कार्यालय पर पहुंच कर सिंचाई के संबंधित पत्रक सौंपा। किसानों ने कहा कि रामलक्ष्मण पुर, पिपरिया, कुदरा सहित दर्जनों गांव के सिवान में धान की फसल सूखने के कगार पर है। ऐसी स्थिति में नहरों को संचालित किया जाना जरूरी है। पत्रक सौंपने वालों में राघवेन्द्र, सुजीत कुमार, संजय सिंह, राजू, दिनेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed