{"_id":"60b7c1038ebc3eef0b506599","slug":"farmers-protest-for-wheat-purchase-chandauli-news-vns592698719","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
केंद्र पर गेहूं खरीद प्रक्रिया से किसानों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
चकिया। स्थानीय क्षेत्र के सिकंदरपुर क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद में लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसानों ने बुधवार को सिकंदरपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर प्रदर्शन किया। किसानों ने गेहूं खरीद करने की मांग उठाई।
क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर किसानों ने आरोप लगाया कि गेहूं की खरीद प्रक्रिया में लापरवाही बरतने के साथ गेहूं की खरीद न करने के कारण किसानों को भारी परेशानी बना हुआ है। किसान क्रय केंद्रों चक्कर लगाते हुए थक चुके है। बुधवार को गेहूं खरीद न किए जाने से नाराज किसानों ने सिकंदरपुर किसान सेवा सहकारी समिति पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। किसान नेता वीरेंद्र पाल ने कहा कि खरीद केंद्र पर दो तौल कांटा की जरूरत है। तथा उन्होंने कहा कि किसानों को टोकन दिए जाने के बाद भी गेहूं की खरीद समय से न करने पर किसान परेशान हैं। जिससे उनमें रोष बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान चेत नारायण मौर्य, टिंकू मेहता, सुधा सिंह, भानु प्रताप सिंह, गोलू सिंह, सतीश, राधेश्याम, कन्हैया पाल सहित तमाम किसान मौजूद रहे। मौके पर पहुंचे जिला प्रबंधक कोऑपरेटिव क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी ध्रुवपाल सिंह ने कहा दो तौल कांटा के लिए पत्र लिखा गया है। उपलब्ध होते ही खरीद की गति में तीव्रता आ जाएगी।
रिपोर्ट - शीतला राय
बाइट - 1260
संपादन -कमलजीत सिंह