{"_id":"58ebe4f84f1c1b9c36cf5e9a","slug":"farmers-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
Updated Tue, 11 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय किसान महासभा, किसान संघर्ष परिषद व भाकपा माले के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मुख्यालय स्थित धरनास्थल पर छितो गांव के किसानों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के साथ ही जिला प्रशासन पर रेलवे द्वारा अधिग्रहीत भूमि पर मुआवजे को लेकर वादाखिलाफी करने व भेदभावपूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सदर कोतवाली क्षेत्र के छितो गांव के समीप रेल फ्रेट कॉरिडोर के लिए जबरिया भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसान फरवरी 2016 से धरना दे रहे हैं, लेकिन आज तक किसानों के धरने का समाधान करने में जिला प्रशासन के साथ ही शासन नाकाम रहा है। जिला प्रशासन ने तमाम वादे किए, जिसका पालन कराने के लिए कई बार किसानों को धोखा देते हुए वार्ता भी किया, लेकिन अपने वादे से प्रशासन मुकर गया। चेताया कि जब तक किसानों की मांगों को सरकार व जिला प्रशासन पूरा नहीं करते, तब जकि किसान आंदोलन को जारी रखेंगे। कहा कि किसानों की ली गयी जमीन से सम्बन्धित विवाद को जिला प्रशासन गांव में जनचौपाल लगाकर निस्तारित कराए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो किसान आंदोलन करने गति देने का काम करेगा।
इस दौरान श्याम सुंदर, बचानू, संजय यादव, रीता देवी, शशिकांत सिंह, सत्यनारायण सिंह, विजयी प्रसाद, कृष्णा राय, शशिकांत कुशवाहा, अनिल पासवान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता बालकरन यादव व संचालन किस्मत यादव ने किया।