{"_id":"5ee669ee8ebc3e42d64308ae","slug":"farmers-donated-39-quintal-husk-chandauli-news-vns5301880169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के चारे के लिए बनाए 13 भूसा बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के चारे के लिए बनाए 13 भूसा बैंक
विज्ञापन
चंदौली। पशुपालन विभाग ने निराश्रित गोवंशों के चारे के लिए जिले में 13 भूसा बैंक बनाए गए है। इसमें भूसा दान करने के लिए किसानों ने काफी रुचि ली है। फिरहाल विभिन्न बैंकों में 39 कुंतल भूसा दान में मिला है। वहीं लोगों को जागरूक करके गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था के लिए भूसा दान करने को प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा हरे चारे की व्यवस्था के लिए मनरेगा के तहत चरागाह में बाजरा और मकई लगाने की तैयारी चल रही हैं।
जिले में छुट्टे पशुओं को संरक्षित करने के लिए पशुपालन विभाग ने 19 अस्थाई तथा एक स्थाई आश्रय स्थल बनाया है। यहां दो हजार से अधिक पशुओं को रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्र के आश्रय स्थलों की व्यवस्था पंचायतीराज तथा शहरी क्षेत्र में नगर निकायों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को नोडल के रुप में तैनात किया गया है। पशुओं के चारे पानी का बजट जिला प्रशासन की ओर से दिया जाता है। लेकिन अब नि:शुल्क भूसा देने के इच्छुक किसानों के लिए बैंक की स्थापना की गई है। जिले में सर्वानंदपुर, चकचुईयां, नोनारी, फिरोजपुर, नीचुपुर, पटपरा, तारापुर, भीषमपुर, सुल्तानपुर, चकिया ब्लाक परिसर, चंदौली नगर, अलीनगर और कठौड़ी स्थित पशु आश्रय स्थल में भूसा बैंक बनाया गया है। इन बैंकों में अब तक किसानों ने 39 कुंतल भूसा दान किया है।
चंदौली। जिले में पशुओं को टीका लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा गया है। साथ ही किसानों को पशुओं की टैगिंग कराने के लिए भी जागरुक किया जा रहा है। पशु चिकित्सकों को नमामि गंगे योजना के तहत गंगा नदी के किनारे वाले गांवों में पशुओं का गर्भधान करने का लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
पशुओं को चारे की व्यवस्था करने के लिए जिले में 13 भूसा बैंक बनाए गए हैं। किसानों को जागरुक करके उन्हें निराश्रित पशुओं के लिए भूसा दान करने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों ने विभिन्न बैंकों को 39 कुंतल भूसा दान किया है। डा. एसपी पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।