फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers demanded a halt to the acquisition of fertile agricultural land.

Chandauli News: किसानों ने उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण पर रोक की मांग की

Tue, 07 Jul 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded a halt to the acquisition of fertile agricultural land.
नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलते किसानों के प्रतिनिधि मंडल। स्रोत:-जागरूक पाठक
विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए नरवन क्षेत्र की उपजाऊ कृषि भूमि के प्रस्तावित अधिग्रहण का मामला अब नई दिल्ली पहुंच गया है।
विज्ञापन

भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक सुमंत सिंह अन्ना और अशोक सिंह के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात कर उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर रक्षा मंत्री ने मामले पर गंभीरता से विचार करने तथा संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। नरवन क्षेत्र के किसान विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए प्रस्तावित उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण का लगातार विरोध कर रहे हैं। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले किसान आंदोलनरत हैं। किसानों का कहना है कि उपजाऊ जमीन के अधिग्रहण से बड़ी संख्या में किसान भूमिहीन हो जाएंगे और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

इसी मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल रक्षा मंत्री से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। रक्षा मंत्री ने किसानों को हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व किसानों ने चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह तथा सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को भी ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी। सांसद वीरेंद्र सिंह ने इस मुद्दे को संसद के आगामी मानसून सत्र में उठाने का आश्वासन दिया, जबकि विधायक सुशील सिंह ने किसानों की समस्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद किसानों को अपनी मांग पर सकारात्मक पहल की उम्मीद जगी है। प्रतिनिधिमंडल में आलोक सिंह, निखिल सिंह और अनिल सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed