Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers' daughters won gold medals in athletics

Chandauli News: किसान की बेटियों ने एथलेटिक्स में जीते स्वर्ण पदक

Mon, 02 Nov 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers' daughters won gold medals in athletics
प्रयागराज में आयोजित प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में  लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल विजेता पल
पीडीडीयू नगर। किसान परिवार की दो बेटियों ने प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। कमालपुर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा पलक यादव ने अंडर-17 में लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इसी विद्यालय की सोनी यादव ने हाई जंप में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित प्रदेशस्तरीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पलक यादव बसगांवा गांव निवासी किसान सुनील यादव की बेटी हैं, जबकि सोनी यादव इसी गांव के किसान सुभाष यादव की पुत्री हैं। एक ही गांव की दोनों बेटियों की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच सुधीर यादव और दुर्गविजय सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ी नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। पलक ने मंडलीय प्रतियोगिता की तीनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया था। वह दो वर्ष पहले रांची में आयोजित सब जूनियर प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं।

प्रतियोगिता के दौरान खेल शिक्षिका प्रिया सिंह ने पलक का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन और मेहनत से गांव की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकती हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने दोनों को बधाई दी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रयागराज में आयोजित प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में  लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल विजेता पल

प्रयागराज में आयोजित प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में  लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल विजेता पल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed