फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers are forced to sell wheat to traders due to no purchase

खरीद न होने से व्यापारियों को गेहूं बेचने को विवश हैं किसान

Fri, 14 May 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers are forced to sell wheat to traders due to no purchase
कंदवा। विकास खंड बरहनी के छतेम साधन सहकारी समिति पर संचालित क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद न होने से किसान औने-पौने दाम में व्यापारियों को गेहूं बेचने पर विवश हैं। बृहस्पतिवार को किसानों ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भगवती त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंप कर समस्या का समाधान किए जाने की गुहार लगाई। रेवसा, जेवरियाबाद, बट्ठी, दुधारी, पुरवा, छतेम, मरुई, रनियां, मनराजपुर सहित दर्जनों गांव के किसानों की सुविधा के लिए छतेम में पीसीएफ का क्रय केंद्र संचालित है। क्षेत्रीय किसान शैलेंद्र सिंह, दीनानाथ त्रिपाठी, बालकिशुन बिंद, अवनेंद्र पाल सिंह, बजरंगी त्रिपाठी, राजेश, नंदू, अनिल, बबलू शुक्ला आदि का आरोप है कि छतेम साधन सहकारी समिति पर गेहूं का खरीद न होने के कारण व्यापारियों को औने-पौने दाम में गेहूं की बिक्री करनी पड़ रही है। शैलेंद्र सिंह का कहना है कि 12 मई को ही उनके गेहूं की खरीद की जानी थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि क्रय केंद्र प्रभारी के अस्वस्थ होने के कारण खरीद प्रभावित थी। शीघ्र ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed