फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmer fails tFarmer fails to spot a snapped power line in the field; dies of electrocution.o spot a snapped power line in the field; dies of electrocution.

Chandauli News: खेत में टूट कर गिरे बिजली के तार को देख नहीं पाया किसान, करंट लगने से हुई मौत

Sat, 20 Jun 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer fails tFarmer fails to spot a snapped power line in the field; dies of electrocution.o spot a snapped power line in the field; dies of electrocution.
क्षेत्र के बरठी कमरौर गांव में शुक्रवार खेत की जोताई कर रहे एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी के कारण बिजली का तार टूट कर खेत में गिरा था। तार को किसान देख नहीं पाया। वहीं इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में बिजली निगम के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि बरठी कमरौर निवासी बब्बन बिंद (50) शुक्रवार को अपने ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में बिजली का तार गिरा था। तार के संपर्क में उनका ट्रैक्टर आ गया। करंट की चपेट में आने से बब्बन बिंद गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही तड़पने लगे। किसान को करंट लगते देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। किसान की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बेहाल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed