फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farm immersed in the Ganga

गंगा के पानी में डूबे खेत

Fri, 12 Aug 2016 01:16 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 12 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Farm immersed in the Ganga
गंगा घाट पर तट के उपर तक पहुंचा गंगा का पानी।
जिले में गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि तटवर्ती गांवों में खेत खलिहान डूबने लगे है। यही नहीं कटान तेज हो गया और तटवर्ती गांव के लोग गांव छोड़ कर भागने लगे है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर 69.64 मीटर दर्ज किया गया। वर्तमान में गंगा खतरे के निशान से मात्र डेढ़ मीटर नीचे बह रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के आधार पर प्रतिघंटे पांच सेेमी की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से गंगा के   जल स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।  इस वजह से पानी बलुआ शमशान घाट तक   पहुंच गया है। इसी तरह अन्य तटवर्ती गांवों के सिवान तक पानी पहुंचने लगा   है। वहीं गंगाकटान भी तेज गति से जारी है। इससे तटवर्ती गांव के लोग भयभीत   हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की माने तो गुुरुवार की सुबह आठ बजे तक चौबीस घंटे   में गंगा का जल स्तर डेढ़ मीटर तक बढ़ा है। इससे तटवर्ती गांवों के सिवान में पानी पहुंचने लगा है। दुलहीपुर के कुंडा कला, कुंडा खुर्द, मवैया, छेमिया, भिसौडी आदि में पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

 इसी तरह चहनियां क्षेत्र में बलुआ गंगा घाट, तीरगांवां गंगा   घाट पर पानी बढने से खलिहानों में पानी घुसने लगा है। हसनपुर गांव में तो मल्लाह बस्ती के पास तक पानी पहुंच गया है।  विकास खंड के महरौड़ा, बलुआ, महुआरी, पूरा गनेश, पूरा   विजयी, हसनपुर, मिश्रपुर सहित अन्य गांवों के सिवान में पानी पहुंचने लगा   है। मवई कला में ब्रह्मबाबा का मंदिर तट से पचास मीटर दूर रह गया है। इसी   तरह धानापुर इलाके के प्रसहटा, दीया, बुद्धपुर, नौघरा के सिवान तक पानी   पहुंचने लगा है। इससे सबसे अधिक दिक्क्त पशुओं के चारे की हो गई है।   किसानों ने गंगा के तटों पर पशु चारे की रोपाई की थी लेकिन पानी भर जाने की   वजह से चारे की कटाई मुश्किल हो गई है। ऐसे में पशुओं का चारा न मिलने से   किसान अपने मवेशियों को दूसरे स्थानों पर पहुंचाने लगे हैं। ग्रामीणों की   माने तो दो माह में गांव का जल स्तर तीस फीट तक बढ़ा है। इस से ग्रामीणों   में दहशत है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार गंगा में खतरे का निशान 71.26   मीटर है। गुरुवार की सुबह पानी का स्तर 69. 64 मीटर रहा है। इस संबंध में   एडीएम बीबी पांडेय ने बताया     कि गंगा के बढ़ाव पर नजर रखी  जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed