{"_id":"633f2d7a59fb6461f00820e2","slug":"expressed-displeasure-on-seeing-dead-animals-in-animal-shelter-center-chandauli-news-vns677825231","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु आश्रय केंद्र में मृत पशुओं को देख भड़के गौ रक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु आश्रय केंद्र में मृत पशुओं को देख भड़के गौ रक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
धानापुर के नेकनामपुर स्थित पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण करते अखिल भारतीय गौ रक्षक महासंघ के प्र?
- फोटो : CHANDAULI
धानापुर। अखिल भारतीय गौ रक्षक महासंघ (पूर्वांचल) के प्रदेश अध्यक्ष अजहर खान ने बुधवार को क्षेत्र के नेकनामपुर स्थित पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर मृत व बीमार पशुओं को देखकर नाराजगी जताई। नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन कर शिकायत की। जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बीमार पशुओं का इलाज शुरू किया और मृत पशुओं को दफन कराया।
गौ रक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पशुओं की सेवा के लिए मिलने वाली धनराशि को प्रदेश सरकार ने 30 से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति पशु कर दिया है। इसके बाद भी पशु आश्रय केंद्रों पर गौरक्षक लापरवाही बरत रहे हैं। इस वजह से पशुओं को मरने की सिलसिला तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि नेकनामपुर पशु आश्रय केंद्र में कई मृत पशु मिले और कई गंभीर बीमार मिले। पशुओं को मिलने वाले चारा व चोकर भी नदारद था। मृत पशुओं के प्रति भी लापरवाही की गई थी और उन्हें जमीन पर छोड़ दिया गया था। जब इसकी शिकायत फोन कर तत्काल धानापुर बीडीओ व सकलडीहा एसडीएम सहित सीड़ीओ चंदौली से की गई तब पशु चिकित्सक को भेजा गया। यह घोर लापरवाही है।
ग्राम पंचायत अधिकारी बिनोद सेठ ने कहा कि बढ़ी धनराशि न तो प्राप्त हुई है और न ही इस संबंध में कोई जानकारी आई है। इस मौके पर वाराणसी मंडल अध्यक्ष शुभम सुर्यवंशी, शुभम राणा, फैज खान, हाशिम खां, इमरान खान, रोहित, विनय सिंह, छोटन सिंह, आयान अहमद, गुड्डू सिंह, संजय सिंह, मनोज कुशवाहा, अरविंद रहे।