फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Explanation sought from PWD's XEN

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन बैठक में नदारद, मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 13 Nov 2020 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from PWD's XEN
चंदौली। राजस्व वसूली में अफसरों का सहयोग नहीं मिल रहा है। खासकर बिजली, बाटमाप, खनन, परिवहन और निबंधन विभाग के अफसर राजस्व बढ़ाने में रुचि नहीं ले रहे है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक में एडीएम अतुल कुमार ने अफसरों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने पर पीडब्ल्यूडी के एक्सीईएन को नोटिस देकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बोले कहा कि राजस्व व टैक्स की वसूली करके शासन को रिपोर्ट भेजी जाती है। इसी कोष से विकास कार्य कराए जाते हैं। यदि राजस्व की वसूली नहीं होगी तो विकास कार्य थम जाएंगे। इसलिए विभागाध्यक्ष ईमानदारी के साथ दायित्व निभाते हुए बकाए मदों की वसूली करें। ताकि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके। कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए क्षेत्र में जाएं और वसूली करें। खासतौर से बिजली विभाग, बाट-माप, व्यापर कर, सहायक निबंधक रजिस्ट्रार राजस्व बढ़ाने का काम करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम हर सप्ताह राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा करें। इस दौरान सुस्ती बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद यदि बकाया राजस्व जमा नहीं करा रहे हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। हर हाल में सरकार के बकाए की वसूली होनी चाहिए। बैठक में एसडीएम विजयनारायण सिंह, शिपू गिरी, अनिल मिश्रा, प्रदीप कुमार, रजिस्ट्रार रामसुंदर यादव, ईओ राजेंद्र प्रसाद, एक्सईएन एके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed