फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   evil increased Lack of education

शिक्षा की कमी से कुरीतियां बढ़ीं

Mon, 25 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 25 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
evil increased Lack of education
कुशवाहा जन कल्याण परिषद जिला इकाई की ओर रविवार को बिछियां स्थित कैंप
विज्ञापन
कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।


 इसके मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने सर्वप्रथम भगवान बुद्ध, चन्द्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मौर्य समाज के पूर्वजों ने विजेता कहलाने का गौरव प्राप्त किया था। आज हमारे समाज में तमाम कुरीतियां शिक्षा के अभाव में बढ़ी हैं।


उन्होंने कहा कि इसे दूर करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। हमारे समाज में शिक्षा और संस्कार के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि समाज आज अशिक्षा व सामाजिक कुरीतियों की चपेट में है। इससे समाज का विकास और उत्थान थम सा गया है।

समाज में दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, नशा उन्मूलन के प्रति सजग, सचेत और जागरूक होना होगा। जय राम कुशवाहा ने कहा कि समाज के राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाई होगी, तभी वह अपने सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक परिस्थिति में बदलाव ला सकते हैं।

सूबे में सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में समाज से जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में जनता का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं।


 जो सम्मान के हकदार हैं।

इस अवसर पर हरदेव कुशवाहा, जय सिंह कुशवाहा, रामप्रकाश, पिंटू, सुभाष मौर्या, रमाशंकर, संत लाल, श्रवण कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता लालजी व संचालन आनन्द प्रकाश मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed