फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Everyday Corona patients, people are crossing the threshold of rules

रोज बढ़ रहे कोरोना के मरीज, लोग लांघ रहे नियमों की दहलीज

Wed, 24 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Everyday Corona patients, people are crossing the threshold of rules
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। वैश्विक महामारी कोरोना ने पिछले वर्ष जब पूरे विश्व में कहर मचा दिया था तो देश में एकमात्र चंदौली जिला ही था जहां सबसे बाद में कोरोना के संक्रमित मिले और वो भी काफी कम। लेकिन अब जब दूसरी बार कोरोना देश में पांव पसारने लगा है तो शुरुआत में ही चंदौली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़नी लगी है। रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है पर लोग इसको लेकर बेहत लापरवाह दिख रहे हैं। ज्यादातर लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर का पीडीडीयू जंक्शन देश का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। जहां से काफी ट्रेनों का जुड़ाव है। देश के कोने-कोने से लोगों को इस रेलवे स्टेशन पर आवागमन होता है। रेलवे और स्वास्थय विभाग की ओर से एंजीजन जांच और सुरक्षा का पूरा ख्याल रख रहा है। पर आम लोग इसे पूरी तरह से भूल गए हैं। स्टेशन परिसर के वेटिंग ऐरिया में बैठे लोगों में से दस फीसद लोग ही मास्क लगाए दिखे। सबसे चिंताजनक स्थित रोडवेज बसों की है। सभी सीटों पर बैठने के अलावा बसों में लोग खड़े होकर एक दूसरे से सटकर आ जा रहे हैं। मास्क और सैनेटाइजर का कोई भी प्रयोग नहीं हो रहा है। अस्पतालों की स्थिति तो और भी भयावह है। रजिस्ट्रेशन खिड़की पर लोग बिना मास्क के एक दूसरे से सटे लाइन लगा कर खड़े दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed