फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ensure the participation of Chauhan society in politics

चौहान समाज को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो

Mon, 04 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ensure the participation of Chauhan society in politics
पीडीडीयू नगर। नगर के अमोघपुर स्थित एक भवन में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय चौहान महासंघ के अधिवेशन में समाज की एकजुटता पर बल दिया गया। इस दौरान चौहान समाज के लोगों की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आए मऊ के घोसी लोक सभा के पूर्व सांसद बाल कृष्ण चौहान ने समाज के लोगों से एकजुट और शिक्षित होनेे के साथ-साथ राजनैतिक ताकत हासिल करने पर बल दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बिना एकजुट हुए कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता है। ऐसे में हमारे समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है। पृथ्वीराज चौहान के वंशज, चौहान समाज की स्थिति आज बदहाल है। इसे सुधारने के लिए हम सभी को एकजुट होनेे की जरूरत है। कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय चौहान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान ने कहा कि राजनीति में समाज की भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए हम सभी को मिल कर आवाज उठाने की जरूरत है। अन्य वक्ताओं ने समाज के सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान को महत्वपूर्ण बताया। अधिवेशन के दौरान विधान सभा चुनाव में चौहान समाज के लोगों को प्रत्याशी बनाने की मांग की गई। इसके पूर्व डॉ. संतोष चौहान को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश सचिव कैलाश चौहान, सुभाष चौहान, जवाहरलाल, पूर्व एमएलसी गणेश भारती, हरे राम महतो, डॉ. संजय चौहान रहे। अध्यक्षता मुनीब चौहान ने और संचालन रामायण चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed