{"_id":"61c229d4bb115f2af2639b4f","slug":"ensure-political-participation-of-kesarwani-vaish-community-chandauli-news-vns629121047","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसरवानी वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी हो सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसरवानी वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी हो सुनिश्चित
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केसरवानी वैश्य समाज का नगर के कैलाशपुरी स्थित एक लॉन में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पास किया गया। इस दौरान व्यवसायियों की समस्या से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पीडीडीीय नगर की विधायक साधना सिंह को सौंपा गया। कार्यक्रम की शुरूआत समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक केसरवानी ने कुलगुरू कश्यप ऋषि के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की।
सम्मेलन में अशोक केसरवानी ने कहा कि जिले में केसरवानी समाज संख्या बड़ी है। बावजूद इसके आज तक हमारी राजनीतिक भागीदारी शून्य के बराबर है। आज केशरवानी समाज जाग चुका है। जगह-जगह गांव स्तर पर बिरादरी के लोगों को संगठित करने का काम किया जा रहा है। लोग अपने अधिकारों को समझने लगे हैं। उन्होंने केसरवानी वैश्य समाज के लोगों से एक जुट होने और समाज के लोगों को चुनाव में समर्थन देने का आह्वान किया। सम्मेलन के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आए पीडीडीयू नगर विधायक साधना सिंह को प्रदेश अध्यक्ष अशोक केसरवानी ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से केसरवानी समाज के लोगों को पिछड़ी जाति में शमिल करने की मांग की गई। समाज के लोगों ने व्यापारियों के साठ वर्ष की आयु पूरी होने पर सरकार की ओर से कुछ सहायता देने की मांग की। इस पर विधायक ने व्यवसायियों के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलाने और केसरवानी समाज को पिछड़ी जाति में शामिल कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर दीनानाथ केसरी, श्रीकांत केसरी, प्रदीप केसरी, गिरधारी केसरी , विनोद केसरी, नवीन केसरी, रामजनम केसरी, मोहित केसरी, अमित केसरी, गोविंद केसरी, कन्हैया केसरी, मुन्ना साव केशरी, राम निवास केशरी रहे। संचालन जिलाध्यक्ष अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने और धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष बेचन प्रसाद केसरी ने किया।