{"_id":"a4978a65aaacfd4ae035c8a0f5f49c4c","slug":"encroachment-removed-near-the-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी के पास से हटाया अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी के पास से हटाया अतिक्रमण
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 25 Feb 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में हो रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को जनपद पुलिस
विज्ञापन
ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्यालय स्थित न्यायालयों के पास
खड़े वाहनों की जांच-पड़ताल की गई।
साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ ही उनकी तलाशी ली। इस क्रम में पुलिस ने नगर के सकलडीहा रोड व कचहरी के आसपास मौजूद अतिक्रमण जेसीबी से हटवाया।
अभियान का एसपी मुनिराज जी ने स्वयं नेतृत्व किया।
सर्वप्रथम एसपी मुनिराज जी भारी पुलिस फोेर्स के साथ सदर कचहरी पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने कचहरी परिसर में खड़ी दो पहिया वाहनों की तलाशी शुरू की।
करीब एक घंटे तक चली इस पुलिसिया कार्रवाई से कचहरी परिसर में खलबली की स्थिति रही। इसके बाद एसपी पैदल मार्च करते हुए सकलडीहा रोड स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट पहुंचे। वहां उन्होंने कैदी वाहन के आसपास खड़े लोगों को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। निर्देश दिया कि कैदी वाहन के ईद-गिर्द कोई भी व्यक्ति नहीं होना चाहिए।
इसके बाद पुलिस ने कचहरी के पास सकलडीहा रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान एएसपी जियालाल यादव, सीओ सदर राजेश तिवारी, बार महामंत्री वीरेंद्र प्रातप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इनसेट
न्यायालय में सुरक्षा प्वाइंट पर हुई चेकिंग
चकिया। न्यायालयों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर मंगलवार को चकिया सिविल जज न्यायालय परिसर में पुलिस की संयुक्त टीम ने सुरक्षा प्वाइंट पर गहन छानबीन की।
सीओ राधेश्याम कोल के नेतृत्व में मंगलवार को चकिया कोतवाल एके सिंह, एसओ बबुरी मंजू यादव, प्रभारी निरीक्षक शहाबगंज डीके सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने चकिया सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय परिसर में गहन चेकिंग अभियान चलाया तथा संदिग्धों की तलाशी ली।