{"_id":"6a7e226cb60f3c4e360f5c71","slug":"encroachment-removed-from-the-drain-tin-shed-demolished-chandauli-news-c-189-1-svns1011-152994-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नाले से अतिक्रमण हटाया, टिनशेड ध्वस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नाले से अतिक्रमण हटाया, टिनशेड ध्वस्त किया
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के असना गांव में बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस और जेसीबी के साथ पहुंचकर नाले से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान नाले पर बना टिनशेड ध्वस्त कर दिया गया।
असना गांव में मुख्य मार्ग के पास नाले पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही थी। इससे परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई थी।बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची।
टीम ने नाला पाटकर बनाए गए शौकत अली के टिनशेड को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा नाले के आसपास अतिक्रमण करने वाले बाकी लोगों को भी 10 दिन के भीतर स्वयं कब्जे हटाने का निर्देश दिया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में नाले से अतिक्रमण हटाया गया है। बाकी लोगों को भी स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है।