फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   encompass on BSA office

बीएसए दफ्तर पर धरना

Wed, 28 Sep 2016 01:28 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 28 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
encompass on BSA office
धरना देते प्राथमिक शिक्षक।
प्रमोशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलने पहुंचे प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने बीएसए द्वारा मिलने से मना करने पर नाराज होकर धरना दिया। इस दौरान तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को पदोन्नति किए जाने की मांग की। कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा शासनादेश जारी किए जाने के बाद भी विभाग इसमें शिथिलता बरत रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को 10 अक्टूबर तक पदोन्नत करने का शासनादेश है, लेकिन जनपद में इस दिशा में कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग को शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल वरिष्ठता सूची का प्रकाशन करे और पदोन्नति की प्रक्रिया को पूर्ण कर शिक्षकों को लाभ पहुंचाए। शिक्षकों की पदोन्नति के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा शासनादेश जारी किया था। इसके पूर्व शिक्षक अपनी इन्हीं मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्दना राम इकबाल यादव से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्होंने मिलने से इन्कार कर दिया। इस दौरान शिक्षकों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। अंत में आम सहमति से धरना खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed